फतेहपुर, शमशाद खान । पुलिस लाइन सभागार मे पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित ऐच्छिक व्यूरो की मीटिंग मे तीस शिकायती पत्रों मे से एक का सुलह समझौता हो गया जबकि अन्य 27 प्रार्थना पत्रों को अगली सुनवाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बताते चले कि आज सम्पन्न हुयी बैठक मे आये 30 शिकायती प्रार्थना पत्रों मे से 2 प्रार्थना पत्रों को वादी तथा प्रतिवादी पक्षों के न आने के कारण जहां उन्हें निरस्त किया गया तो वहीं बिन्दकी कोतवाली निवासी राहुल गुप्ता पुत्र सुरेश चन्द्र गुप्ता तथा उनकी पत्नी के बीच सुलह समझौता करा दिया गया। पुलिस कप्तान की मौजूदगी मे अन्य 27 प्रार्थना पत्रों पर समझौता का रास्ता न बनने के कारण इन्हें अगली तारीख तक स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर एसपी श्री सिंह ने प्रत्येक रविवार को ऐच्छिक व्यूरो की बैठक करने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि बैठक मे दोनों ही पक्षों को सुलह समझौता के जरिए बीच के रास्ते निकालने चाहिए ताकि उनका घर उजड़ने से बच सके। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर समर बहादुर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, मोहम्मद जावेद, कल्पना शुक्ला, ललिता रस्तोगी सहित वादी तथा प्रतिवादी मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment