Latest News

Thursday, 16 March 2017

मुग़लसराय में मिला युवक का शव

चंदौली, अजय राय - मुग़लसराय में एक तालाब में छात्र का उतराया शव मिलने से सनसनी फैल गयी। छात्र की शिनाख्त अलीनगर के कक्षा 9 के छात्र के रूप में हुई जो एक दिन पहले से लापता था।मृतक छात्र सरफ़रोश के परिजनों ने ह्त्या की आशंका जताई है।मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।
घटना अलीनगर थाना क्षेत्र की है जहाँ सुबह राहगीरों ने एक तालाब में उतराया शव देखा । शव मिलने की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुची और जब शव को बाहर निकाला। आसपास के लोगो ने शव की शिनाख्त अलीनगर गाव के किशोर के रूप में की। परिजनों को सुचना लगी तो परिजन दहाड़ मार कर रो पड़े। परिजनों नेसरफ़रोश की हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।  किशोर कक्षा 9 का छात्र था और एक दिन पहले ही विद्यालय से लौटने के बाद से लापता था और परिजन तलाश में जुटे थे साथ ही अलीनगर थाने में गुमसुदगी भी दर्ज कराई थी

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News