फतेहपुर, शमशाद खान । हरे पेड़ों की अवैध कटान के सम्बन्ध मे जिला वन अधिकारी मानिकचन्द्र यादव से जब बात की गयी तो उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय से पेड़ काटने का परमीशन दिया जाता है किन्तु उसके मानक निर्धारित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि उन पेड़ काटने का परमीशन दिया जाता है जिन पेड़ों से जनहानि का खतरा होने की आशंका होती है अथवा पेड़ सूख कर खराब हो चुका हो। उन्होंने कहा कि हरे पेड़ के काटने का परमीशन विभाग द्वारा नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई ठेकेदार हरे वृक्षों की कटान करते पाया जायेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हरे फलदार वृक्षों के काटने की विभाग की तरफ से कोई परमीशन नहीं दी जाती।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment