Latest News

Friday, 17 March 2017

बृज की होली के बीच होली मिलन समारोह आयोजित

फतेहपुर, शमशाद खान । उ0प्र0 मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बृज की होली के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मौजूद कर्मचारियों ने विभिन्न व्यजनो का लुफ्त भी बडे उत्साह के साथ उठाया। 
विगत वर्ष की भाति इस वर्ष भी उ0प्र0 मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थिति सघ भवन में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह व उपजिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव रहे। अतिथियों द्वारा उपस्थिति कलेक्ट्रेट कर्मचारियों व उनके परिजनो को होली की शुभकामनाये दी गयी। समारोह में बृज की होली का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जनपदो से आये कर्मचारियों ने होली मिलन में एक दूसरे को अबीर लगाकर शुभकामनाये दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से उ0प्र0 राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सशील त्रिपाठी, श्रीधर नाथ दुबे, जगदीश निगम, प्रदीप कुमार बाजपेई, दिनेश चन्द्र सोनी, सुरेश कुमार, विजय मिश्रा, मुकेश श्रीवास्तव, शशीकान्त, उर्मिला साहू, जय प्रकाश द्विवेदी, मो0 राशिद, उस्मान खां, शशिभूषण सिंह, श्यामबाबू, सर्वेश कुमार, हेमन्त कुमार, मनीष श्रीवास्तव, अनीता वर्मा के अलावा जिले के सभी तहसीलो के कर्मचारी बडी संख्या में मौजूद रहे। समारोह में आये हुये अतिथियो का संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसैन तथा मंत्री रामकिशोर द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News