फतेहपुर, शमशाद खान । जिला स्वास्थ्य समिति एवं पल्स पोलियो अभियान की जिला स्तरीय टाॅस फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। बैठक मे विगत स्वास्थ्य समिति की बैठक की। कार्यवाही की पुष्टि लिये गये निर्णयों पर अनुपालन की आख्या , वित्तीय प्रगति एनएचएम कार्यक्रमों के अन्र्तगत उपलब्ध सेवाओं की भौतिक प्रगति, राज्य स्तर पर प्राप्त स्वीकृतियों के अनुसार धनराशि का आवंटन महत्वपूर्ण शासनादेशों, दिशा निर्देशों पर क्रियान्वयन पर समीक्षा व अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि स्वास्थ्य इकाईयों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों द्वारा जननी सुरक्षा योजना के अन्र्तगत गर्भवती महिलाओं को मानक के अनुसार भोजन, दूध, अण्डा, फल आदि उपलब्ध कराये जाये। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना मे लम्बित भुगतान लाभार्थियों को करा दिया जाये। जिनके भुगतान नहीं हुए हैं आशा, एएनएम को निर्देशित किया गया कि उनके भुगतान सम्बन्धी प्रपत्र अवश्य उपलब्ध करा दे जिससे उनका भुगतान शीघ्र कराया जाये। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि 2 अप्रैल को पल्स पोलियो अभियान है इस अभियान मे कोई भी बच्चा 0 से 5 वर्ष तक का बच्चा पोलियो की खुराक पीने से छूटे न पाये। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी सीडीपीओ को निर्देश दे कि बूथ दिवस पर अपने-अपने बूथ केन्द्रों पर उपस्थित रहे तथा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक अवश्य पिलायी जाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती, मुख्य चिकित्साधिकारी वीके पाण्डेय सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी के अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार व सीडीपीओ मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment