फतेहपुर, शमशाद खान । पल-पल बदलते मौसम के चलते बीमारियों से ग्रसित हो रहे लोग। पिछले एक पखवारे से मौसम में परिवर्तन से सर्दी जुकाम व बुखार के अलावा डायरिया के मरीजांे की संख्या बढी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज पांच सैकडा से अधिक मरीज वायरल, फीवर, सर्दी खांसी के पहुच रहे है।
मार्च के दूसरे पखवारे के शुरूआती दिनों में सुबह शाम होने वाली सर्दी और दोपहर में गर्मी के कारण लोग बीमार पड रहे है। हालाकि दिन में सर्दी बिल्कुल नही पड रही है। साथ ही पिछले पखवारे भर से मौसम के इस उतार चढाव अचानक मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मौसम के बदलते मिजाज ने अस्पताल में मरीजों की संख्या बढा दी है रोजाना ओपीडी में मरीजो की संख्या बढा दी है इनमें बच्चो की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। इस समय सबसे अधिक मरीज वायरल, सर्दी, जुकाम, खांसी के आ रहे है। वही इस बात से भी नकारा नही जा सकता कि जिले में डायरिया के भी मरीज रोज बढ रहे है। करीब दर्जन भी मरीज ऐसे आ रहे है जो डायरिया से पीडित है।

No comments:
Post a Comment