फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश मे भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाये जाने के लिए हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।
शुक्रवार को पीरनपुर स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर मे हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी शिवप्रताप सिंह राठौर की अगुवाई मे हिन्दू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक महान योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाये जाने के लिए भव्य हवन पूजन का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या मे सामिल होकर हवन पूजन किया। जिला प्रभारी शिवप्रताप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा की जीत के मुख्य सूत्रधार रहे महान योगी आदित्यनाथ को हिन्दुओं के सम्मान मे मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिये। हवन पूजन के साथ युवा हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग किया कि योगी आदित्यनाथ को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाये।

No comments:
Post a Comment