फतेहपुर, शमशाद खान । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल नई बस्ती आबूनगर में फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा बच्चों को पेट में कीड़े मारने की दवा खिलाई। उन्होने कहा कि 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को गोली खिलाई जायेगी यह सभी प्राथमिक विद्यालयों, जूनियर, हाईस्कूल, इण्टर कालेज व आॅगनबाडी केन्द्रो पर दिवस मनाया जा रहा है। यह दवा निःशुल्क खिलाई जायेगी। उन्होने कहा कि जो बच्चे 01 से 02 वर्ष के बच्चे है उन्हे आधी गोली दी जायेगी तथा 02 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली खिलाई जायेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीके पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 संजय, ऐनम व स्कूल की छात्र छात्राए उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment