फतेहपुर, शमशाद खान । जिला मुख्यालय के आदर्श रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं की हकीकत को जानने के लिए आये डीआरएम संजय कुमार पाण्डेय ने रेलवे ट्रैक समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और खामियां मिलने पर सम्बन्धित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शीघ्र खामियों को दूर करने के निर्देश दिये।
शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम संजय कुमार पाण्डेय ने आदर्श रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। सबसे पहले वह रेलवे ट्रैक की गुणवत्ताओं को देखने के लिए शादीपुर रेलवे क्रासिंग के निकट पहुंच मरम्मतीकरण मे लगे गैंगमैनों से पूंछतांछ करते हुए पटरियों को बरीकी से देखा। साथ ही निरीक्षण के दौरान डीआरएम संजय कुमार पाण्डेय ने स्टेशन की बाउण्ड्री के बगल से लगे अतिक्रमण को हटाने के लिए आरपीएफ प्रभारी रामबहादुर को शीघ्र हटवाने के निर्देश दिये। डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान यात्री विश्राम कक्ष, कैन्टीन, स्वास्थ्य विभाग, पार्सल डाक समेत अन्य कक्षों की व्यवस्थाओं पर निरीक्षण किया और जहां पर अव्यवस्था मिली उसको दुरूस्त करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीआरएम के निरीक्षण को लेकर सुबह से ही रेलवे प्रशासन साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने मे लगा रहा। डीआरएम के आने की वजह से स्टेशन परिसर समेत बाहर पूरी तरह से चकाचैंध सफाई रही। लगभग दो घंटे तक डीआरएम द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों मे हडकंप मचा रहा।

No comments:
Post a Comment