Latest News

Saturday, 18 March 2017

प्रदेश मे सत्ता की जंग जीतने के बाद भाजपा ने मनाया विजयी दिवस

फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश मे सत्ता की जंग जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज जश्न के साथ विजयी दिवस प्रत्येक बूथ मे मनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का आभार प्रकट कर खुशी मनायी गयी। साथ ही केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलायी है उस पर खरा उतरते हुए प्रदेश से भ्रष्टाचार, गुण्डाराज खत्म होगा और पीड़ितो को न्याय मिलेगा। 
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के दौरान मिली जबरजस्त जीत का जश्न शनिवार को प्रत्येक बूथ पर मनाया गया। भाजपा ने इस जीत को विजयी दिवस के रूप मे मनाते हुए कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए बधाई देकर मिष्ठान वितरित किया। आज बिन्दकी, सदर, थरियांव, खागा क्षेत्र के अलावा बूथ स्तर पर विजयी दिवस मनाया गया। इन सभी कार्यक्रमों मे जिले की सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस भरोसे के साथ जनता ने भाजपा को यूपी मे ऐतिहासिक जीत दिलायी है उस भरोसे को भाजपा टूटने नहीं देगी। भ्रष्टाचार एवं गुण्डाराज किसी भी हाल मे बर्दास्त नहीं किया जायेगा। पीड़ितो को न्याय भाजपा सरकार मे मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा, बसपा और कांग्रेस मुक्त प्रदेश चाहती थी अब इन दलों से मुक्ति मिल गयी है अब कोटेदारी एवं ठेकेदारी नहीं चलेगी जनता के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विनम्र होकर कार्य करें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि टोली बनाकर घर-घर जाकर भाजपा की जीत की बधाई एवं धन्यवाद देने का काम करे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए 31 मार्च तक सभी लोग आधार कार्ड बनवा ले क्योंकि बिना आधार के योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल पायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, रामप्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, संतोष सिंह राजू, पूर्व चेयरमैन राजकुमारी लोधी, नीलिमा सिंह चैहान, संजय त्रिपाठी, अर्पणा सिंह गौतम, कविता सिंह, घनश्याम द्विवेदी, कुलदीप भदौरिया, धनंजय द्विवेदी, बेलू मिश्रा, रमेश पाल, अन्नू सविता, विनोद शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी, शिवप्रताप सिंह, डा0 शिवप्रसाद त्रिपाठी, शारदा तिवारी आदि बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News