फतेहपुर, शमशाद खान । अपनी मांगो को लेकर विद्युत संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद कर वेतन वृद्धि व सुरक्षा बीमा जैसी अन्य मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की और मांगों का ज्ञापन अधीक्षण अभियन्ता को सौंपा।
शनिवार को आबूनगर स्थित विद्युत अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय मे उत्तर प्रदेश बिजली संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए मांग पूरी किये जाने के लिए आवाज बुलंद की। धरना की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चैहान करते हुए कहा कि कर्मचारी अपनी अनेक समस्याओं को लेकर कई बार सक्षम अधिकारियों से निस्तारण किये जाने की मांग की लेकिन उनकी मांगी अब तक पूरी नहीं की गयी जिसके चलते प्रदेश आहवान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र नहीं किया जाता तो वह कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होगें इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। धरना के पश्चात अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि उनके वेतन मे वृद्धि की जाये, 2009 से अब तक का ईपीएफ का हिसाब किये जाने व संविदा कर्मचारियों का सुरक्षा बीमा कराये जाने जैसी अन्य मांगे सामिल रही। इस मौके पर अनिल कुमार, उमाकांत अग्निहोत्री, मानसिंह, राजेश सोनकर, अरविन्द कुमार, बहादुर मौर्या, महेन्द्र सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment