फतेहपुर, शमशाद खान । शहर मे पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग एक दर्जन से अधिक घटित हो चुकी चोरी की घटनाओं का खुलाशा करने की बात तो दूर की रही पुलिस को घटनाओं का सुराग तक नही लगा है। पूर्व मे हुई चोरी की घटनाओं का खुलाशा तो नही हुआ बल्कि घटनाओें के ग्राफ मे एक कड़ी और जुड़ गयी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थानाक्षेत्र के अन्र्तगत मसवानी मोहल्ला निवासी मो0 एहसान बीती रात अपने परिवार के साथ घर मे सो रहा था तभी रात मे उसके बगल के घर मे चोर उसके मकान के छत से नीचे उतर गये तथा उसके पर्स मे रखी दो हजार रूपये की नकदी और दो मोबाइल फोन तथा एक गैस सिलेन्डर चुराकर रफू चक्कर हो गये। इतना ही नहीं इसी मोहल्ले के रहने वाले कल्लू अपने परिवार के साथ कही बाहर गये थे तथा घर मे ताला बंद था। सूना घर देखकर चोर ताला तोड़कर गैस सिलेन्डर चुराकर फरार हो गये। शहर क्षेत्र इन घटनाओं के पूर्व लगभग एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को चोर अंजाम दे चुके हैं और पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत नहीं है। इसलिए पुलिस घटनाओं का खुलाशा करना तो दूर की बात रही सुराग तक नही लगा पा रही है। शहर मे चोरी की घटनाओं का सिलसिला भले ही थमने का नाम न ले रहा हो किन्तु चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर जरूर परिवार से ताल्लुक रखते हैं क्योंकि जितनी भी घटनायें घटी हैं उनमे से अधिकांश चोरी की घटनाओं मे सोने की चांदी के आभूषण के साथ-साथ नकदी व अन्य सामान के साथ गैस सिलेन्डर चोरो ने अवश्य चोरी किया है।

No comments:
Post a Comment