Latest News

Friday, 17 March 2017

मदरसा मे नवाज अदा करने को लेकर दो समुदाय हुए आमने-सामने

फतेहपुर, शमशाद खान । गाजीपुर थाना क्षंेत्र के चुरियानी गांव में स्थिति आज मदरसा मे नमाज अता करने को लेकर दो समुदायों में तनाव व्याप्त हो गया। मामले की भनक लगते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक विकास गुप्ता समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके में पहुचकर मामले को शान्त कराते हुये कहा कि मदरसा सिर्फ तालीम के लिये होता है। बताया जाता है कि चुरियानी, समियाना तथा फुलवामऊ गावं में लगभग पचास मुस्लिम समाज के घर है। 
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव में स्थित मदरसा में चुरियानी और समियाना तथा फुलवामऊ गांव के मुस्लिम बच्चे तालीम गृहण करते है गांव में आज उस समय दोनो पक्षो के बीच तनाव व्याप्त हो गया जब मदरसें में तालीम लेने वाले छात्र व अध्यापक नमाज अता करने की तैयारी कर रहे थे तभी दूसरे समुदाय ने इस नई प्रथा डालने का विरोध करने लगे तभी दोनो पक्षो में तनाव व्याप्त हो गया। इस बात की भनक लगते ही क्षेत्रीय भाजपा विधायक विकास गुप्ता उप जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, क्षंेत्राधिकारी जाफरगंज मदनसिह, एलआईयू इस्पेक्टर दिग्विजय सिंह थानाध्यक्ष गाजीपुर भारी पुलिस बल के साथ मौके मे पहुचकर दोनो समुदाय के लोगो की बातो को सुनकर मामले को शान्त कराया तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि मदरसा तालीम देने के लिये होता है इसमें माइक लगाकर नमाज नही अता की जा सकती है। इस मौके पर समियाना ग्राम प्रधान यमुना प्रसाद शुक्ला, चुरियानी ग्राम प्रधान भुनेश पासवान, पूर्व प्रधान धर्मेन्द सिह गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह गौतम, धीरेन्द्र सिंह गौतम, कुन्दन सेठ समियाना के अलावा मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News