Latest News

Wednesday, 22 March 2017

जांच से बचने के लिए तो कही सपा से नही हुआ मोहभंग ?

फतेहपुर, शमशाद खान । सपा सरकार के कार्यालय मे मलाई छानने वाले कुछ नेताओं ने प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनते ही जांच के दायरे मे आने से घबरा कर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गलत नीतियों के चलते पार्टी की पराजय का ठीकरा फोड़ते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि पार्टी से त्यागपत्र देने वाले नेताओं ने किसी दल मे शामिल होने की बात नही कही है किन्तु भाजपा मे शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं।
सपा के पांच वर्ष के कार्यकाल मे मलाई छानने वाले नेता ग्राम पधान के ओहदे पर आशीन है और सपा शासनकाल मे पार्टी के मजबूत पदों पर काबिज थे किन्तु सपा सरकार के जाते ही तथा भाजपा सरकार के आते ही जिनके यह नेता कभी जन सभाओं मे गुणगान गाते नही थकते थे आज उनके ऊपर गलत नीतियों का आरोप लगाकर पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने किसी राजनैतिक पार्टी मे शामिल होने की बात को स्वीकार नहीं किया है किन्तु भाजपा मे शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं। चर्चा तो यहां तक है कि सपा शासन मे मलाई छानने वाले नेता जांच के दायरे से बचने के लिए घबरा कर ऐसा कदम उठाया है।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News