फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश मे भाजपा की सत्ता आते ही शहर मे नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए भाजपाइयों ने अभी से ही चुनावी विगुल फंूकने के संकेत देने लगे हैं। हालांकि प्रदेश मे निकाय चुनाव सम्पन्न होने मे काफी समय शेष है किन्तु भाजपा के सम्भावित प्रत्याशियों ने अपनी प्रचार की होल्डिंगों को पटवाना शुरू कर दिया है। कुछ ऐसे भी चेहरे इस पद के दावेदार बताये जाते हैं जो गोपनीय ढंग से चुनाव लड़ने की योजना तैयार कर रहे हैं।
प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनते ही नगर पालिका चुनाव की सुबबुकाहट शुरू हो गयी है। नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी हथियाने के लिए भाजपा के सम्भावित उम्मीदवारों ने शहर को होल्डिगों से पटवाना शुरूकर दिया है। भाजपा के अलावा अन्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशी अभी पूरी तरह से मौन धारण किये हुये हैं। कुछ ऐसे भी प्रत्याशी इस पद की दौड़ मे शामिल है जो कम खर्चा और अधिक चर्चा का विषय बने हुए हैं। भाजपा की सम्भावित प्रत्याशियों की दौड़ मे शामिल होने वाले कुछ ऐसे भी चेहरे शामिल है जिन्होंने आज तक अपने पैसों से किसी को चाय भी न पिलायी होगी किन्तु भाजपा से टिकट लेकर चेयरमैन बनने का ख्वाब देखने से पीछे नही हट रहे हैं। निकाय चुनाव सम्पन्न होने मे भले ही अभी काफी समय बचा हो किन्तु भाजपा के सम्भावित प्रत्याशी जनता के बीच अपने आपको चर्चित करने मे जुट गये हैं। बताया जाता है कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के सम्भावित प्रत्याशियों ने टिकट प्राप्त करने के लिए प्रदेश के मंत्रियों से सीधी लाइन बनाने का माध्यम खोजने मे जुट गये हैं। भाजपा के अलावा विधानसभा चुनाव मे पराजय का सामना कर चुकी बसपा के किसी भी प्रत्याशी का नाम चर्चा मे नही आया है। हालांकि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर अब तक समाजवादी पार्टी का खाता नही खुला है। यह अलग बात है कि चन्द्र प्रकाश लोधी निर्दलीय चुनाव लड़कर इस सीट को हासिल किया था और बाद मे समाजवादी पार्टी मे शामिल हो गये थे। नगर पालिका मे अध्यक्ष पद पर भाजपा से राजकुमारी लोधी चुनाव जीतकर इस पद पर काबिज हो चुकी है। इसके अलावा बसपा से शब्बीर खां इस पद का ताज पहन चुके हैं। इस पद की दौड़ पर कांग्रेस भी पीछे नही रही है। कांग्रेस के सिम्बल से अजय अवस्थी की ताजपोशी हुई थी किन्तु बाद मे श्री अवस्थी कांग्रेस छोड़कर बसपा मे शामिल हो गये थे। बहर हाल कुछ भी हो नगर पालिका अध्यक्ष पद की कुर्सी हथियाने के लिए भाजपा के सम्भावित प्रत्याशियों ने अभी से ही चुनाव का माहौल बनाना शुरू कर दिया है।

No comments:
Post a Comment