फतेहपुर, शमशाद खान । बुधवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे. ने निर्माण कार्यों एवं गेहूं खरीद केन्द्रों की व्यवस्थाओं सम्बन्धित कृषि, जल निगम, उद्यान, सिंचाई, मत्स्य, नगर पालिका, विद्युत, गेहूॅ खरीद की बैठक ली।
कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं। बैठक में शादीपुर से पटेल नगर चैराहा की ओर जल निगम द्वारा नाला का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें बड़े पेड़ व ट्रान्सफार्मर के कारण नाला का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता विद्युत व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अन्दर वन विभाग से आदेश लेकर पेड़ व ट्रान्सफार्मर हटाया जाये जिससे नाला का कार्य समय से कराया जा सकें। उन्होने जल निगम को निर्देशित किया कि गुणवत्ता व पारदर्शिता का विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने लोक निर्माण विभाग बस स्टैण्ड, शान्तिनगर की तरफ जल निगम द्वारा नाले के निर्माण के लिये अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका को निर्देशित किया कि जल्द ही सर्वे कराया जाये। इसके बाद जिलाधिकारी ने गेहूॅ खरीद केन्द्र की समीक्षा बैठक की। उन्होने कहा कि सभी केन्द्रो में व्यवस्थाएं पूर्ण रहे जिससें आगामी 01 अप्रैल से गेहूॅ क्रय केन्द्र खुल जायेगे। उसके पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जायें। उन्होने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो उनका सरकारी मूल्य पर ही गेहूॅ क्रय किया जाये। डिप्टी आरमो ने बताया कि इस वर्ष 45 केन्द्र बनाये गये है जिसमें 13 केन्द्र मार्केटिंग के, 14 पीसीएफ, एफसीआई, 6 पंजीकृत, 03 कल्याण निगम के केन्द्र है। इस वर्ष गेहूॅ का समर्थन मूल्य रू0 1625/- है। उन्होने डिप्टी आरमो को निर्देशित किया कि क्रय केन्द्रो में स्टाफ, बोरा, तौलने वाली मशीन समय से केन्द्रो में उपलब्ध हो जानी चाहिये। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाबों को समय से भरने के के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह, उपनिदेशक कृषि प्रसार जीसी कटियार, सहायक निदेशक मत्स्य एके शुक्ला, अधि0अभि0 जल निगम, सिंचाई, विद्युत व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका रश्मि भारती सहित सम्बन्धित उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment