Latest News

Wednesday, 22 March 2017

पूर्व ब्लांक प्रमुख सुधीर समेत कई नेताओं ने सपा से तोड़ा नाता

फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मिली करारी हार के बाद अब पार्टी से नेता भी नाता तोडना शुरू कर दिया है। बुधवार को सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लांक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी व कई ग्राम प्रधान एंव पदाधिकारी ने अपनी प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा देते हुये सपा छोड दी है। 
बुधवार को पत्रकारो से बातचीत करते हुये सपा नेता एवं पूर्व ब्लांक प्रमुख सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी नीतियो ओर सिद्धान्तो से भटक गयी है। जिसके चलते चुनाव में हार का सामना करना पडा है। इसीलिये ऐसे दल में रहने का कोई मकसद नही है जिस दल में पार्टी के संस्थापक को ही दरकिनार कर खुद अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये हो उन्होने कहाकि जब मुलायम सिह के अखिलेश अपने नही हुये तो कार्यकर्ताओ के क्या होगे। इसीलिये उनके साथ 20 वर्षो से पार्टी के लिये कार्य कर रहे लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र गुप्ता युवजनसभा के प्रदेश सचिव रामकिन्कर अवस्थी समेत कई प्रधानो ने सपा की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। श्री त्रिपाठी ने पार्टी छोडकर किसी अन्य दल में जाने का कोई संकेत नही दिया है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News