फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भइया के मंत्रीमण्डल मे शामिल होने के बाद आज जनपद मे प्रथम आगमन पर जिले की रायबरेली की सीमा मे डलमऊ गंगापुल पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर ऐतिहासिक स्वागत किया। राज्यमंत्री के स्वागत मे उमड़ा जन समूह उनके काफिले के साथ दसवा मील पहुंचा जहां पर जमरावां गांव के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्यमंत्री ने अपने विधानसभा के क्षेत्र हुसेनगंज चैराहे पर लोगों द्वारा किये गये जोरदार स्वागत के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भइया आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ से स्टाफ कार द्वारा आज जनपद की सीमा डलमऊ गंगापुल पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई की अगुवाई मे बड़ी संख्या मे भाजपाइयों ने मालाफूल पहना कर ऐतिहासिक स्वागत किया। राज्यमंत्री का काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया और दसवा मील पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत करते हुए उनको मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी। राज्यमंत्री के स्वागत का सिलसिला बराबर जारी रहा तथा हुसेनगंज चैराहे पर उमड़े विशाल जन शैलाब ने उनका फूलमाला पहनाकर जबरदस्त स्वागत किया। लोगों का कहना था कि इस कस्बे मे आज तक इतना जोरदार स्वागत किसी मंत्री का नही हुआ है। राज्यमंत्री उमड़ी भीड़ का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र का हर व्यक्ति राज्यमंत्री है और मै तो जनता का सेवक हंू सेवा करने के लिए निकला हूं तथा विधानसभा क्षेत्र की जनता से किये गये वादों को पूरा करूंगा। हुसेनगंज कस्बे के बाद मवई, छिउलहा के बाद हथगाम नगर पंचायज के चेयरमैन महेन्द्र यादव की अगुवाई मे भाजपाइयों ने फूलों की वर्षा करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। समूचा विधानसभा क्षेत्र राज्यमंत्री का जय श्रीराम के नारे से गूंजता रहा है। हथगाम कस्बे के बाद राज्यमंत्री का स्वागत काफिला अल्लीपुर पहुंचा जहां पर पहले से मौजूद बड़ी संख्या मे उनके समर्थकों ने बारी-बारी से गले मिलकर तथा फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का इतना जबरदस्त विकास करायेगंे जिससे क्षेत्र की सीरत और सूरत बदली नजर आयेगी। राज्यमंत्री के आवास पर देर रात तक बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। इस मौके पर विधायक विकास गुप्ता, सन्तोष नेता, कुवंर आदित्य प्रताप सिंह, संजय सिंह, धीरेन्द्र सिंह राठौर, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सन्तोष सिंह बाबुन, राम प्रकाश गुप्ता, अरविन्द बाजपेई, अनुज दीक्षित, पंकज त्रिपाठी, विजय सिंह, अजय कुमार उर्फ रिंकू लोहारी, कुलदीप भदौरिया, धनंजय द्विवेदी, राम किंकर अवस्थी, लालता सिंह, मनभावन शास्त्री, राकेश सिंह, बच्चा तिवारी, प्रदीप बाजपेयी, संजय त्रिपाठी, रज्जू भईया आदि बड़ी संख्या कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment