Latest News

Friday, 3 March 2017

अंशकालीन शिक्षकों ने मानदेय भुगतान के लिए डीएम से लगायी गुहार

फतेहपुर, शमशाद खान । विद्यालय के प्रबन्ध समिति व प्रधानाचार्य के बीच चल रहे विवाद के चलते अंशकालीन अध्यापकों का चार माह से मानदेय का भुगतान न किये जाने से आक्रोशित शिक्षकों ने आज जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मानदेय दिलाये जाने की गुहार लगायी। 
शुक्रवार को गाजीपुर जनता इण्टर कालेज के अंशकालीन अध्यापकों ने बड़ी संख्या मे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए अवगत कराया कि विद्यालय प्रबन्ध समिति व प्रधानाचार्य के बीच चल रहे विवाद के चलते उनका मानदेय चार माह से नहीं दिया गया है जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश अध्यापक आर्थिक एवं मानसिक तनाव से ग्रसित हैं। पीड़ित अध्यापकों ने यह भी अवगत कराया कि इससे पहले जिला विद्यालय निरीक्षक को भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन विभाग द्वारा प्रधानाचार्य को हस्ताक्षर प्रमाणित न होने का अधिकार के चलते उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। पीड़ित अध्यापकों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि प्रबन्ध समिति के विवाद को खत्म कराकर उनका भुगतान शीघ्र कराया जाये जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इस मौके पर शम्भू नारायण, राम सुमिरन शुक्ल, योगेन्द्र कुमार, मनोज सिंह परिहार, पारसनाथ सिंह, सारिका सिंह, संगीता सिंह, संदीप कुमार, अनिल कुमार, सोनू कुमार, शिवलाल, शिवपूजन आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News