Latest News

Friday, 3 March 2017

महिलायें होली को लेकर चिप्स पापड़ बनाने मे हुयी व्यस्त

फतेहपुर, शमशाद खान । फागुन के महीने में होली के रंग बाजारो से लेकर घरो तक दिखाई पडने लगता है इस दौरान होली की तैयारी में घरो की ग्रहणियां जरूरी काम निपटाकर बस होली के व्यंजनो की तैयारी में लग जाती है। आलू के चिप्स, पापड सहित अनेकों पकवान मेहमानो के लिये घरो की महिलायें बनाने लगती है। वही इस बार आलू सस्ती होने के कारण महिलाये काफी खुश है। क्योकि इस पर्व पर आलू से कई प्रकार के खाने की चीजे तैयार की जाती है। इससे ग्रहणियों कोेई भी तैयारी अधूरी नही छोडना चाहती है। गृहणियों का कहना है कि बाजारो मे मिलने वाले चिप्स आलू सस्ते होने के बाद भी महगे है साथ क्वालिटी पर भरोसा नही है इसीलिये घर में ही चिप्स पापड बना रहे हैं वही दूसरी तरफ बच्चे अपने अभिभावको से मनपसन्द रंग पिचकारी की डिमांड करने के साथ खरीदना भी शुरू कर दिया है। होली से पहले घरो में चिप्स और आलू के पापड बनाने का दौर शुरू हो चुका है गृहणियों के चेहरो पर खुशी है क्योकि इस बार होली से पहले ही आलू सस्ता हो गया है फिलहाल बाजार में आलू 5 से 8 रूपये तक प्रति किलों बिक रहा है। होली के समय आवक तो अचानक बढेगी लेकिन मांग कम हो जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News