Latest News

Friday, 3 March 2017

नम आंखों के बीच छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई

फतेहपुर, शमशाद खान । माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 बोर्ड की परीक्षायें 16 मार्च से प्रारम्भ हो जायेगी जिसको लेकर विद्यालयों मे विदाई समारोह का आयोजन कर सीनियर छात्र-छात्राओं को नम आंखों के साथ विदाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज शहर के सरस्वती बाल मन्दिर इण्टर कालेज मे शुभकामना अर्पण समारोह का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को शहर के खम्भापुर रघुवंशपुरम स्थित सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज मे कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं की विदाई समारोह शुभकामना अर्पण के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती की वन्दना के बाद प्रारम्भ हुआ। तत्पश्चात् कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का रोली चंदन लगाकर माल्र्यापण करके गुरूओं का पूजन किया गया। सभी गुरूओं ने बच्चों को दी जाने वाली लेखन सामग्री वैदिक मंत्रोच्चारण करते हुए पूजन किया गया। पूजित लेखन सामग्री सभी बच्चों को वितरित करते हुए उनसे अपेक्षा की गयी कि इनका उपयोग करते हुए परीक्षा मे सबसे अच्छा प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन करें। विदाई सामारोह को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक राकेश त्रिवेदी व प्रधानाचार्य शिवबाबू शुक्ला ने बच्चों को संकल्प दिलाया कि बच्चे पूरे जीवनभर अपनी सांस्कृति व सभ्यता के अनुरूप आचरण करते हुए हम गुरूजनों को गौरवान्वित करते रहेगें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी हमारे बच्चे प्रदेश की वरीयता सूची मे विशिष्ट स्थान हासिल करेगें। वहीं विदाई के दौरान जूनियर छात्र-छात्राओं की आंखें नम हो गयी। वहीं सीनियर छात्राओं ने रोते हुए विद्यालय से विदा हुये। इस मौके पर बीडी द्विवेदी, मनीष तिवारी, रमेश, अश्वनी तिवारी आदि शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News