Latest News

Saturday, 4 March 2017

ऊॅ साईबाबा के मन्दिर में भक्तो ने किया भण्डारे का आयोजन

फतेहपुर, शमशाद खान । ऊॅ साई बाबा मन्दिर के वार्षिकत्सव पर भक्तो द्वारा भण्डारा का आयोजन किया गया। जिसमें आने जाने वाले राहगीरो को पूरे दिन वितरित किया गया। वही भक्तो द्वारा साई बाबा की महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में साईभक्त सामिल हुये। 
शनिवार को कलक्टरगंज स्थिति शिवमन्दिर में चार वर्ष पूर्व स्थिापित ऊॅ साईबाबा की प्रतिमा के वर्षगांठ पर भक्तो द्वारा आरती व भण्डारे का आयोजन किया गया। साईभक्तो द्वारा सुबह से ही मन्दिर में एकत्रित होने लगे। आरती के बाद साईभक्तो द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें आने जाने वाले राहगीरो को रोक-रोककर प्रसाद का वितरण किया। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। वार्षिकत्सव को लेकर भक्तो में भी काफी उत्साह देखा गया। सभी भक्त उत्साह के साथ भण्डारा वितरण में लगे रहे। प्रसाद के तौर पर खीर को वितरित किया गया। जिसे भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अयोध्या शुक्ला, अनूप तिवारी, अनुज पटेल, राजू, निक्की, बबलू शुक्ला, आशीष, पवन, संदेश आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News