Latest News

Saturday, 4 March 2017

होली नजदीक आते ही खोया व खाद्य सामग्री मे का कार्य जोरो पर

फतेहपुर, शमशाद खान । होली का त्योहार नजदीक आते ही जहा किराना दुकानदार नकली व मिलावटी खाद्य सामग्री से दुकानो को सजा रखे है वही केमिकल युक्त दूध से खोया व पनीर बनाने वाले लोग सक्रिय हो गये है इन पर निगाह न रखी गयी तो होली का मजा लोगो के लिये बवाले जान साबित हो सकता है। 
शहर सहित ग्रामीणांचलो की किराना दुकानो पर होली का त्योहार नजदीक आते ही नकली, मिलावटी व मानव शरीर को नुकसान पहुचाने वाली खाद्य सामग्री का अम्बार लग गया है कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में दुकानदार भी ऐसी घटिया सामग्रियो पर अधिक ध्यान दे रहे है कडवा तेल, घी पापड, रेडीमेड चिप्स आदि ऐसी तमाम खाद्य वस्तुये है जो मिलावटो से भरपूर है इनका सेवन करने वाले लोगो को भी नही पता होगा कि वे जिस सामान से पकवान तैयार करायेगे वह उनके शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकता है इसी प्रकार केमिकल युक्त दूध से खोया व पनीर बनाने के काम में शामिल रहने वाले लोग भी सक्रिय हो गये है लोगो का कहना है कि अगर समय रहते इन पर अकुश नही लगा तो होली का मजा लोगो के लिये भारी पड सकता है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News