Latest News

Saturday, 4 March 2017

होलिका दहन के लिए नये स्थान की अनुमति नहीं दी जायेगी

फतेहपुर, शमशाद खान । होली पर्व के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर किसी तरह की लापरवाही न हो सके इसके लिए शनिवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. व पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में बैठक सम्पन हुई। बैठक में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने सभी उपजिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि जहाॅ पर होलिका दहन होता रहा है उन्ही स्थानों पर होलिका दहन कराया जाये कोई नये स्थान पर अनुमति न दी जायें। उन्होने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर पीस कमेटी की बैठक करायी जाये। उन्होने कहा कि जहाॅ पर शराब आदि बनायी जाती है उन ग्रामो ंका निरीक्षण किया जाये और सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। उन्होने कहा कि होली के दिन कोई व्यक्ति शराब पीकर नसीले पदार्थ व मोटर साइकिल पर तीन सवारी बैठकर नही चलेगे। उन्होने होली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी दूध, खोया, मिठाइयां व अन्य खाद्य सामाग्री  पर फूड इंस्पेक्टर प्रतिदिन दुकानो का निरीक्षण करे निरीक्षण आख्या अपर जिलाधिकारी को प्रस्तुत करें। मिलावटी  सामाग्री पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायें। उन्होने त्योहार में विद्युत, पानी, सफाई स्वास्थ्य सेवाएं आदि व्यवस्था पर सम्बन्धित अधिकारी पूरी तरह से सतर्क रहे। जिससे त्योहार में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि होली पर सभी पीएचसी व सीएचसी पर डाक्टर उपस्थित रहेगे व ऐम्बुलेन्स भी रहे और अपने द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रो का भ्रमण भी किया जायें। उसकी सूचना मेरे कैम्प कार्यालय में दी जायें। उन्होने क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जो होलिका दहन स्थल 2227 है कही पर विवाद तो नही है और विद्युत तारों के नीचे होलिका दहन न किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह, उपजिलाधिकारी सदर अभिनवरंजन श्रीवास्तव, खागा अवनीश राय, बिन्दकी सत्यप्रकाश सिंह व सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष, विद्युत विभाग के अधिकारी  जल निगम के अधि0अभि0, जिला पंचायत राज अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News