Latest News

Saturday, 4 March 2017

सुन्दर सिंह हायर सेकेण्डरी स्कूल के वार्षिकोत्सव मे बच्चों ने मचाया धमाल

फतेहपुर, शमशाद खान । सुन्दर सिंह हायर सेकण्डरी स्कूल के वार्षिकोत्सव मे नन्हें मुन्हें बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। मौजूद लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंजमान हो उठा।
शनिवार को शहर के जयराम नगर स्थित श्री सुन्दर सिंह हायर सेकण्डरी स्कूल का द्वितीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्र्यापण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। वार्षिकोत्सव मे स्कूल के नन्हंे मुन्हें बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति से सभी अतिथियों का मन मोह लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित सहायक निदेशक कृषि जीसी कटियार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ललित कुमार मिश्रा ने अपने सम्बोधन मे विद्यालय के भविष्य की उज्जवल कामना की। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक तपस्वी, तहसीलदार जगदम्बिका प्रसाद पाण्डेय, डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव, संस्था अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह, आनन्द विक्रम सिंह, बलराम सिंह के अलावा बड़ी संख्या मे अभिभावक व विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकायें मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News