Latest News

Saturday, 4 March 2017

पुलिस प्रशासन बना अंधा, होटल मे फल फूल रहा जिस्म फरोशी का गोरख धन्धा

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर मे हाईवे पर स्थित एक आलीशान होटल आज कल आशिक मिजाजों के लिए व अयाशी का अड्डा बन कर रह गया है। होटल मे चल रहे इस गोरख धन्धे की खबर पूरे क्षेत्र मे जंगल की आग की तरह फैली हुई है किन्तु इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को न हो यह बात हर किसी के गले के नीचे नही उतर रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे बने इस होटल मे ठहरने वाले मुसाफिर यदा कदा आते हैं किन्तु आशिक मिजाजों के जोड़ों के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो जाता है जो देर रात तक बदस्तूर जारी रहता है। बताया जाता है कि होटल मालिक की प्रशासन और शासन मे अच्दी पकड़ होने की चर्चा के चलते पुलिस भी मालिक की गिरबान पर हांथ डालने से परहेज करती है।
सूबों का कहना है कि हाईवे किनारे ठाना यह आलीशान होटल क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है। पास पड़ोस के दुकानदार अपने व्यवसाय के साथ इस बात की भी निगरानी रखते हैं कि आज कितने आशिक मिजाजों का जोड़ा रंगरेलिया मनाने के लिए आया है। ढका चेहरा और आंखों की शोभा बढ़ा रहा काला चश्मा को देखकर इस इलाके के लोग सहज ही अंदाजा लगा लेते हैं कि इस होटल मे अयासी के अलावा अन्य कोई कार्य नही होता है। सूत्रों कहना है कि इस होटल मे काम करने वाले कई कर्मचारियों ने तो सिर्फ इस बात का आरोप लगाकर नौकरी छोटकर चले गये हैं कि इस गंदे काम के पैसे से वह अपने परिवार का लालन पालन नही करेगें। इतना ही नही जनपद मे तैनात रहे एक कोतवाल भी इस होटल मे रंगरेलिया मनाने से अछूते नही रहे। जब वह इस जनपद मे थे तो उनको होटल तक छोड़ने और लिवाने के लिए एक आलीशान लग्जरी गाड़ी सेवा मे तत्पर रहती थी किन्तु उनके गैर जनपद जाते ही वह लग्जरी गाड़ी ऐसा गायब हुई जैसे गधे के सिर से सींग। समूचे हाईवे में इस होटल के कारनामों की चर्चा आम लोगों की जुबान पर है किन्तु होटल मे चल रहे बड़े पैमाने पर जिस्म फरोशी के गोरख धंधे की भनक कोतवाली पुलिस को न हो यह बात इलाके के लोगों के गले के नीचे नही उतर रही है। सूत्रों का कहना है कि होटल से मात्र पचास कदम की दूरी पर पुलिस की 100 नम्बर की गाड़ी अक्सर मुस्तैद रहती है किन्तु उनकी भी नजर होटल मे चल रहे गोरख धंधे पर नही पड़ती है या फिर मोटी रकम के चढ़ावे ने होटल की तरफ देखने के लिए आंखे बंद रखने को बाध्य कर दिया है। बताया जाता है कि यदि होटल पर पुलिस अचानक छापा मार दे तो इस गोरख धंधे का पर्दाफाश हो सकता है और मासूमों की जिन्दगी से हो रहे खिलवाड़ पर भी पूरी तरह से विराम लग सकता है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News