Latest News

Wednesday, 15 March 2017

तालाब बनी गलियां, जल निकासी समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

फतेहपुर, शमशाद खान । खागा तहसील क्षेत्र के कई गांव मे जल निकासी की समस्या से गलिया बन गयी तालाब ग्राीमीणो की लाख शिकायत के बाद भी समस्या का नही हो पा रहा हल। क्षेत्र के विजयीपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत टेसाही खुर्द में जल निकासी का कोई प्रबन्ध न होने से गलियों मे तालाब जैसा नजारा देखने को मिल रहा है ग्रामीण नरक भरी जिन्दगी जीने के लिये मजबूर है वर्षो से काबिज समस्या के निदान के लिये कोई भी आगे नही आया। जिसको लेकर ग्रामीणो में रोष व्याप्त है। 
टेसाही खुर्द गांव की गलियां तालाब बनी हुयी है हालत इतने खराब है कि ग्रामीणो का निकलना भी दुश्वार है सक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है जल निकासी की गम्भीर समस्या से जूझ रहे ग्रामीण जनप्रतिनिधियों पर गुस्सा उतार रहे है ज्यादातर गांव की गलियां तालाब बन गयी है ग्रामीणो की माने तो गर्मी में जब यह नजारा है तो बरशात में नाव का सहारा लेना पडेगा। गांव के रहने वाले सुरेश, ननकी, रामू कमला, सुनैना आदि का कहना रहा कि वर्षो से जल निकासी की समस्या गम्भीर बनी हुयी है कई बार समस्या को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगायी जा चुकी लेकिन कोई भी निदान के लिये आगे नही आया। विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय किया गया था जिसकी सूचना पर जिलाधिकारी मौके पर पहुची थी और चुनाव बाद समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया था तब जाकर ग्रामीणो ने मतदान में हिस्सा लिया था उनकी माने तो चुनाव आचार संहिता समाप्त के बाद एक बार फिर जिलाधिकारी से मुलाकात की जायेगी और उन्हे दिये गये आश्वासन की याद दिलाकर समस्या का निदान किये जाने की मांग की जायेगी। कहा कि इसी प्रकार गलियों में पानी भरा रहा तो गर्मी सक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मडरा रहा है ऐसे में समस्या का निदान होनो आवश्यक है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News