फतेहपुर, शमशाद खान । जिला कारागार में बन्दी की बीतीरात अचानक मौत हो गयी। मौत के बाद जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को विच्छेदन के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के गांव बरवारीपुर मील एरिया निवासी प्रेमलाल का पुत्र विनोद यादव जिसे डेढ़ वर्ष पुर रायबरेली जनपद से जिला कारागार के लिए स्थानान्तरित किया गया था। बताते हैं कि विनोद के खिलाफ 363,366 व 376 के तहत जेल भेजा गया था। तब से वह फतेहपुर जिला कारागर में बन्दी है। बताते हैं कि बीतीरात अचानक उसकी तबियत बिगड़ गयी। जब तक जेल प्रशासन कुछ समझ पाता उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद जेल प्रशासन के हाथ पैर फूल गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment