Latest News

Tuesday, 21 March 2017

बस स्टाप के बाहर रोड़वेज बस खड़ी होने पर की जाये कार्यवाही- डीएम

फतेहपुर, शमशाद खान । सड़क यातायात के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे., पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शहर की भीषण जाम व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए रोडवेज बस की सभी गाड़ियां बस स्टाफ के अन्दर खड़ी हो तथा अन्दर से ही संचालन कराये जाने के निर्देश सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम को दिये। उन्होने कहा कि बस स्टाफ के बाहर जो अतिक्रमण करने वालों को नगर पालिका द्वारा तत्काल हटवा जायें अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त प्राईवेट वाहन, टैम्पो, टैक्सी, प्राईवेट बस इलाहाबाद को जाने वाली विज्ञान भवन के सामने खड़ी होगी वही कानपुर को जाने वाले वाहन डाक बगले के सामने खड़ी होगी। उन्होने साफ तौर पर कहा कि बड़े वाहन नगर के अन्दर प्रवेश नही होगे इसका निरीक्षण एआरटीओ करेगे। उन्होने अधि0अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि सड़को पर कूड़ा न डाला जाये कूड़ा चिन्हित स्थानों पर ही डाला जाये जिससें सड़को पर गन्दगी न हो सके। उन्होने वर्मा तिराहा, पीलू तले, अरबपुर तिराहा आदि स्थानों पर कूड़ादान रखने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि शहर के अन्दर ई-रिक्शा का ही संचालन किया जाये इस हेतु जिलाधिकारी द्वारा निगरानी के लिये एक कमेटी गठित की गयी जिसमें उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, एआरटीओ, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, अधि0अभि0 पीडब्लूडी व व्यापार मण्डल के अध्यक्ष होगे। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बस स्टाफ, नउवाबाग, विज्ञान भवन लोधीगंज का कमेटी द्वारा निरीक्षण किया गया जहाॅ पर प्राईवेट वाहन खड़े होगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजकमल, उपजिलाधिकारी अभिनवरंजन, क्षेत्राधिकारी समर बहादुर, एआरटीओ संजय तिवारी नगर पालिका के अधिकारी, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष किशन मल्होत्रा, संस्कार टीम के सदस्य राजेन्द्र शाहू, संतोष तिवारी, राजेन्द्र वर्मा, उदय प्रताप सिंह सहित सम्बन्धित लोग उपस्थित रहें। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News