फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती ने विकास भवन में राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने कहा कि जो सक्रिय महिलाएं है समूह में कार्य कर रही है उन्हे ट्रेनिंग दी जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के दो फील्ड अधिकारी ऐरांया, भिटौरा के अनुपस्थित रहने पर चेतावनी देेने के निर्देश दिये। हसवां विकास खण्ड के फील्ड अफसर द्वारा एनआरएलएम के स्टाफ को सहयोग न देने पर वेतन रोकने के निर्देश दिये। उन्होने 06 विकास खण्ड के तेलियानी, हसवां, मलवां भिटौरा, ऐराया, हथगाव के फील्ड अधिकारी तथा एनआरएलएम को आपस में समन्वयय कर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्हेाने कहा कि आगामी 27 मार्च 2017 को पुनः बैठक की जायेगी यदि किसी स्टाफ द्वारा सहयोग न दिया गया या लापरवाही की गयी तो सख्त कार्यवाही की जायेगी तथा अपने कार्यकी पूरी जानकारी लेकर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि महिला सशक्तीकरण के ऊपर यह देश की सबसे बड़ी परियोजना है जो महिलाओं के सम्पूर्ण विकास के लिये कार्य कर रही है। उन्होने इस कार्य में बैंकर्स को भी निर्देश दिये कि पूरा सहयोग किया जाये। उन्होने कहा कि सभी फील्ड अफसर का कार्य तीन माह तक देखा जायेगा यदि कार्य संतोषजनक न पाया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि कार्य की प्रगति रिपोर्ट समय-समय मेरे समक्ष या डीसी एनआरएलएम को उपलब्ध कराया जाये। इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम सुखराज बन्धु, जिला मिशन प्रबंधक मनोज कुमार, एडीओ (आईएसबी), देवमयी, मलवां, बहुआ, असोथर, धाता विजयीपुर, फील्ड आफीसर राजीव गांधी महिला विकास परियोजना तथा एमआईएस पर्सन एनआरएलएम के सभी सिस्टम ब्लाक मिशन के मैनेजर उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment