फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे पर्यावरण सन्तुलन बनाये रखने को बढ़ावा देने के लिए बिन्दकी नगर मे स्थित राजकीय महिला स्नातक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने परे भरे वृृक्ष की हरियाणी बरकरार रखने क लिए जेसीबी मशीन से उसको जड़ समेत निकलवा कर दूसरे स्थान पर स्थापित करवा दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि उनको हरे वृक्षों से बचपन से ही बहुत लगाव रहा है।
बिन्दकी नगर के राजकीय महिला स्नातक महाविद्यालय परिसर मे लगे एक हरे वृक्ष से परेशानियां उत्पन्न हो रही थी। समस्या का समाधान करने के लिए प्रधानाचार्य प्रेमशंकर मिश्र ने हरे वृक्ष की हत्या कराने के बजाए उसको दूसरे स्थान पर स्थापित किये जाने की ठान ली और जेसीबी मशीन मंगवा कर हरे वृक्ष को जड़ समेत निकलवाकर उसको दूसरे स्थान पर रोपित करवा दिया जिसके चलते विद्यालय की समस्या का समाधान भी हो गया और हरियाली के साथ- साथ खुश हाली भी बरकरार हो गयी। बताया जाता है कि प्रधानाचार्य की नगर मे जनता के बीच इतनी जबरदस्त लोकप्रियता कायम है कि 2007 मे जब यह अध्यापक के पद पर कार्यरत थे तो विभाग द्वारा इनका स्थानान्तरण कहीं दूसरी जगह कर दिया गया था। स्थानान्तरण की भनक लगते ही नगर वासियों ने उनका स्थानान्तरण रोके जाने की मांग को लेकर जन आंदोलन चलाया था जिसके चलते विभाग को इनका स्थानान्तरण रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

No comments:
Post a Comment