फतेहपुर, शमशाद खान । विधानसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद में तहसील दिवस का आयोजन सदर तहसील में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. एवं पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस में विद्युत, लोक निर्माण, सिंचाई, शिक्षा, पुलिस, राजस्व, वन, उद्यान, पूर्ति, लघु सिंचाई, नेडा, मत्स्य, विकलांग, वृद्वा, विधवा पेंशन अािद विभागों से सम्बन्धित कुल 39 प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये गये। जिनमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो प्रार्थना पत्र जिन विभागो के पंजीकृत किये गये है वह मौके पर जाकर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि गुणवत्ता व पारदर्शिता का विशेष ध्यान दिया जाये उन्होने कहा कि जनता की समस्याओ को सभी विभागाध्यक्ष गम्भीरता से लें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें तथा जो ग्राम समाज की जमीन व तालाब आदि पर अवैध कब्जे दबंगो द्वारा किये गये है उनकी सूचना उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को दी जाये जिससे अवैध कब्जे वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की जा सके। उन्होने कहा कि जो वरासत के मामले है उन्हे प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के अन्दर पूरा कर लिया जाये। उन्होने कहा कि इस तरह की कोई भी शिकायतें तहसील दिवस में प्राप्त नही होनी चाहिये। उन्होने गर्मी के मौसम के लिये अधि0अभि0 सिंचाई, नलकूप को निर्देशित किया कि जिन तालाबों में पानी नही है उनको भरा जाये जिससे गर्मी में पशु पक्षियों को दिक्कत न हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जहाॅ पर पुलिस बल की आवश्यकता हो सम्बन्धित थानें को सूचना दी जाये जिससे पुलिस बल उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सी. इन्दुमती ने कहा कि जो विकास से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है खण्ड विकास अधिकारी गुणवत्ता के साथ निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी वीके पाण्डेय, पीडी अशोक कुमार निगम, उपजिलाधिकारी अभिनवरंजन, तहसीलदार, सहायक निदेशक मत्स्य एके शुक्ला, अधि0अभि0 जल निगम, पीडब्लूडी, आरईएस सहित जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय उपस्थित रहें।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment