Latest News

Tuesday, 21 March 2017

प्रशासन की मौजूदगी मे गरजा बुलडोजर चला अतिक्रमण अभियान

फतेहपुर, शमशाद खान । जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर आज शहर मे बढ़ रहे अतिक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई मे ज्वालागंज रोड़वेज बस स्टाप समेत सिविल लाइन्स कचेहरी इलाके के विद्यार्थी चैराहा तथा आवंतीबाई चैराहे के आसपास के इलाके मे बुलडोजर के माध्यम से अभियान चलाकर अतिक्रमण साफ करवाया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आज शहर मे तेजी से बढ़ रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए उपजिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर समर बहादुर, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय तिवारी, पुलिस यातायात प्रभारी शैलेन्द्र सिंह की अगुवाई मे नगर पालिका परिषद के अतिक्रमण प्रभारी और कर्मचारियों ने अभियान की शुरूआत ज्वालागंज रोड़बेस बस स्टाप से की। ज्वालागंज रोड़वेज बस स्टाप फल विक्रेताओं ने इतना जबरदस्त अतिक्रमण कर रखा था कि अक्सर यहां पर जाम के झाम से लोगों को जूझना पड़ता था। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवहन विभाग के अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह बस स्टाप के बाहर से संचालित होने वाली बसों को बाहर के बजाए डिपो के अन्दर से संचालित करवाये जिससे लगने वाले जाम की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो सके। उन्होनें कानपुर की ओर चलने वाले डग्गामार वाहनों के चालकों को निर्देश देते हुए कहा कि बस स्टाप के आसपास से यदि वाहनों पर सवारियां बैठते हुए पाया गया तो चालकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। ज्वालागंज इलाके के बाद शहर के विद्यार्थी चैराहे से लेकर आतंतीबाई चैराहे के आसपास के इलाके मे फैले अतिक्रमण को नगर पालिका के कर्मचारियों ने हटवाते हुए कहा कि यदि दुबारा अतिक्रमण फैलाते हुए पाया गया तो उपरोक्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी ने शहर के विभिन्न इलाकों मे एनाउन्समेन्ट करते हुए चेतावनी दी कि जो लोग सड़कों के किनारे अतिक्रमण किये हुए हैं वह अतिक्रमण हटा ले अन्यथा अभियान के दौरान किसी को बक्सा नही जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News