फतेहपुर, शमशाद खान । शहर की लाचार यातायात व्यवस्था के चलते हर दिन मार्गो पर लगा रहता है जाम। पूरे दिन लोग जाम में फसे रहकर प्रशासन को कोसते रहते है। लेकिन प्रशासन इस ओर अपना ध्यान नही केन्द्रित कर रहा है। जाम की समस्या शहर में अब आम हो चुकी है। शहर के मुख्य मार्ग जीटी रोड में शायद ही कोई दिन गुजरता हो जब इस मार्ग पर राहगीर जाम से न जूझता हो। ई-रिक्शा, विक्रमों के जमावड़े से आयदिन यहां जाम की समस्या रहती है। कुछ ऐसा ही दिन मंगलवार का बीता है। ज्वालांगज बस स्टाप से जिला अस्पताल तक ई-रिक्शा व विक्रमों का जमावड़ा लगा रहता है। इनके अलावा मैजिकों की भी शहर में अच्छी भीड़ है। जिला अस्पताल के सामने खड़ी कानपुर जाने वाली मैजिकों के कारण भी यहां आये दिन जाम लगा रहता है। जिला अस्पताल के सामने लोग भयंकर जाम से जूझते रहे। जिला अस्पताल से बिन्दकी बस स्टाप को जाने वाले रास्ते में विक्रमों और ई-रिक्ता भी जाम का मुख्य कारण बनते रहते है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment