फतेहपुर, शमशाद खान । श्री रामनवमी महोत्सव आयोजक समिति द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी पांच अप्रैल को भगवान श्रीराम दरबार व श्री राधाकृष्ण की झााकियों के साथ शोभा यात्रा निकाल भव रूप से रामनवमी का पर्व मनाया जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी गयी। श्रीराम नवमी महोत्सव आयोजक समिति की बैठक जीटी रोड स्थित गुरू पैलेस में आयोजित हुई। बैठक मे ंपदाधिकारियों ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी पांच अप्रैल को शोभा यात्रा निकालकर राम नवमी का पर्व धूम धाम से मनाया जायेगा। पदाधिकारियों ने बताया कि राम नवमी पर्व पर पांच अप्रैल को श्री रामदरबार व श्रीराधकृष्ण की अद्धत झााकियों के साथ शोभा यात्रा शाम 4 बजे ज्वालांगज स्थित रामलीला मैदान से निकाली जायेगी। जो जीटी रोड बाकरगंज लाठी मोहाल चैक चैराहा कोतवाली रोड शीतला मन्दिर होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत व महा आरती की जायेगी। इसके अलावा सुप्रसिद्ध गायको द्वारा भक्ति से उपरोक्त भजन भी होगे। कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी बांटी गयी। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रीराम नवमी पर्व पर पूरे शहर में घर घर टोलियां जाकर भगवा ध्वज फहराएंगी। इसके अलावा लोगों को आमंपत्र पत्र भी दिये जा रहे है। बैठम में वीरेन्द्र पाण्डेय पप्पन रस्तोगी, सुनील हयारण, पकंज कसेरा, जीतू हयारण, हिमाशू, शानू, आनन्द तिवारी, प्रसात पुरवार, साकेत मोदनवाल शाति लाल तिवारी विवेक शुक्ला, विष्णू कसेरा, अभय, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment