फतेहपुर, शमशाद खान । राठौर ट्रैक्टर एजेन्सी द्वारा पिछले वर्ष नवरात मे जिन किसानों ने तुरन्त ट्रैक्टर खरीदा था उनके लिए लकी ड्रा का आयोजन किया गया था जिसके तहत आज छह किसानों को ट्रैक्टर एजेन्सी कम्पनी की तरफ से बाईक भेंटकर सम्मानित किया गया।
शहर के डाक बंगला सरस्वती विद्यालय के निकट राठौर ट्रैक्टर एजेन्सी मे कम्पनी की तरफ से छह किसानों को सम्मानित किया गया। बताते चले कि राठौर ट्रैक्टर एजेन्सी के डीलर की तरफ से पिछले वर्ष नवरात्र मे जिन किसानों ने लकी ड्रा के तहत तुरन्त ट्रैक्टर खरीदा था उनके लिए लकी ड्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे 12 लोगों की टीम बनाकर बारी-बारी से कूपन निकालकर अपना-अपना भाग्य अजमाया गया। 12 लोगों मे से एक को मोटर साईकिल तथा 11 किसानों को डिनर सेट वितरित किया गया जिसमें सभी तहसीलों के छह भाग्यशाली विजेताओं को मोटर साईकिल दी गयी जिसमें रामनरेश पासवान ग्राम धरमदासपुर, विरेन्द्र कुमार पटेल निवासी कसेरूवा, बब्बू पासवान ग्राम धाता, प्रमोद कुमार पटेल ग्राम कूंछा वारा पोस्ट मुसाफा, बलवन्त सिंह ग्राम रामकेशरीपुर, देवमई के पीके सिंह फूलपुर खजुहा बिन्दकी के नाम सामिल रहे। सभी भाग्यशाली विजेताओं को मोटर साईकिल की चाॅबी ट्रैक्टर एजेन्सी के डीलर विनोद सिंह राठौर द्वारा दी गयी। इस अवसर पर स्वराज ट्रैक्टर एजेन्सी के मैनेजर रविकान्त पाण्डेय ने उपस्थित लोगों को ट्रैक्टर की खूबियों एवं माइलेज के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर केपी सिंह, बलवन्त सिंह, विकास सिंह, गुड्डू सिंह, दिनेश परिहार, मुकेश, निधि आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment