फतेहपुर, शमशाद खान । विश्व क्षयरोग दिवस पर रैली निकालकर लोगों को टीवी जैसी बीमारियों से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। तत्पश्चात गोष्ठी एवं जादू कलाकारों के माध्यम से क्षयरोग के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी।
शुक्रवार को जिला अस्पताल के क्षयरोग विभाग मे विश्व क्षयरोग दिवस का आयोजन जिला क्षयरोग अधिकारी डा0 सन्तोष कुमार सिंह की अध्यक्षता मे मनाया गया। इस दौरान केन्द्र से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जो शहर के प्रमुख मार्गों मे भ्रमण कर रैली मे सामिल आशाओं ने क्षयरोग के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली के पश्चात केन्द्र मे गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विनय कुमार पाण्डेय ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए क्षयरोग जैसी बीमारियों के लक्षणों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रकाश, वरिष्ठ सहायक पुनीतवीर विक्रम, देवेन्द्र प्रताप सिंह, शबीना बानो, प्रशांत चतुर्वेदी, विष्णू बाबू श्रीवास्तव, शंकर लाल, चन्दन, मोहम्मद अनीस आदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व आशायें मौजूद रही।

No comments:
Post a Comment