फतेहपुर, शमशाद खान । नेशनल हाईवे स्थित ग्रीन वैली नउवा बाग मे कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी का फूलमालाओं से लादकर समर्थकों ने जोरदार स्वागत करते हुए चाॅदी का मुकुट पहनाया।
जहानाबाद विधानसभा से अपना दल के विधायक जयकुमार सिंह जैकी को प्रदेश सरकार मे कारागार एवं लोकसेवा प्रबंधन राज्यमंत्री बनाये जाने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर जहां कार्यकर्ताओं ने जनपद सीमा से शहर आगमन तक जगह-जगह फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। वहीं नउवा बाग नेशनल हाईवे स्थित ग्रीन वैली रेस्टोरेंट पर कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी का देवमई ब्लाक के रामपुर ग्राम प्रधान उदय शंकर पटेल व अरविन्द सिंह के नेतृत्व मे सैकड़ों समर्थकों ने चाॅदी का मुकुट पहनाने के बाद फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। वहीं उदय शंकर पटेल व अरविन्द सिंह द्वारा किये गये भव्य स्वागत का राज्यमंत्री ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह से उनके समर्थक व कार्यकर्ता उत्साह के साथ उनका स्वागत जनपद आगमन पर किया है। उसे वह कभी नहीं भुला सकते हैं उनके इस प्यार और स्नेह का हमेशा कर्जदार रहूंगा। साथ ही राज्यमंत्री ने अपने समर्थकों को भरोसा दिलाया कि कभी भी उनकी जरूरत हो तो बिना कुछ सोंचे उनसे आकर मिले और हमेशा समर्थकों का सम्मान बरकरार रखा जायेगा। इस मौके पर अरविन्द सिंह, महेन्द्र, पप्पू पटेल, उदय शंकर पटेल, राजेश पटेल, अवधेश यादव, पदम सिंह, सुरेश पटेल, अटल बहादुर, राजू पटेल, बच्चा सिंह, कपिल पटेल, अनूप पटेल आदि सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment