Latest News

Wednesday, 29 March 2017

तालाबों में पानी की जगह उड रही है धूल

फतेहपुर, शमशाद खान । शुरूवाती गर्मी मे ंही तालाब सूख गये है। क्षेत्र के अधिकतर तालाब सुखे पड़े है। जिसकी वजह से पशुओ को पानी के लिये इधर-उधर भटकना पड़ता है। इनकी प्यास बुझाने के खातिर पशु पालको को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सूखे पड़े तालाबों में पानी भरवाने के लिये प्रशासन के द्वारा अभी तक कोई कदम नही उठाया गया है। क्षेत्र में करीब सैकड़ों की संख्या में तालाब सूखे पड़े है। जिसके चलते जंगलों पर विचारण करने वाले पशुओं के लिये पशु पालकों को मीलो की दूरी तय करनी पड़ती है। इसके बाद भी इनकी प्यास नही बुझा पाते है। यमुना नदी के किनारे बसे ग्रामों में रहने वाले ग्रामीणों को इस अहम समस्या से अन्य की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही जूझना पड़ता है। चूंकि तालाबों के साथ ही नदी का पानी भी सूख चुका हैं समूचे तहसील प्रशा समेत ब्लाक अधिकारी इन्हे भरवाने के प्रति गंभीर नही है। जब कि पानी की समस्या की वजह से पशुओं को प्यास बुझााने के खातिर भटकना पड़ता है। तालाबों पर पानी की कमी के चलते फायर बिग्रेड कर्मचारियों को भी जूझना पड़ता है। चूंकि इसके पूर्व के सालों में आग की घटनाओं को काबू करने में इन कर्मचारियों के सामने पानी की समस्या पहाड़ बनकर खड़ी हुयी थी। इस बार भी कुछ ऐसे ही आसार नगर आते है। क्योकि अभी तक सूखे पड़े तालाबों पर पानी भरवाने की कवायद नही शुरू हो सकी है। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News