फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के पीरनपुर मोहल्ले में स्थित मियां साहब की तकिया के पीछे बिजली के तार से निकली चिंगारी ने पल भर मे पन्द्रह किसानों के मुंह का निवाला छीन लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की गाड़ी पहुंच तो गयी किन्तु रास्ता न होने की वजह से गाड़ी खेतों तक नही पहुंच सकी। गाड़ी भले ही खेतों तक न पहुंची हो किन्तु फायर सर्विस के जांबाज जवानो ने मौके मे पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने मे सफलता प्राप्त कर लिया किन्तु उसके पहले पन्द्रह बीघे की फसल जलकर खाक हो गयी।
जानकारी के अनुसार शहर के पीरनपुर मोहल्ले मे स्थित मियां साहब की तकिया के पीछे आज खेतों के ऊपर से गुजरी बिजली की तार से अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने ज्वाला का रूप धारण कर लिया। खेतों मे आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की गाड़ी किसानों के मदद के लिए पहुंच गयी किन्तु जहां पर आग लगी थी वहां पर रास्ता न होने के कारण फायर सर्विस की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी। गाड़ी भले ही न पहुंची हो किन्तु हौसला फायर सर्विस के जाबांज जवानों का कम नही हुआ और वह ग्रामीणों की मदद से खेत मे धधकती आग मे कूदकर बाल्टियों के सहारे से आग पर काबू पा लिया। इतने प्रयास के बाद भी पन्द्रह बीघे खेत मे खड़ी गेहूं की सूखी फसल जलकर खाक हो गयी। आग बुझाने वाली फायर सर्विस की टीम मे संतोष कुमार, कमला शंकर, लाल प्रताप सिंह, विनोद कुमार सिंह, विजय बहादुर सरोज आदि लोग शामिल थे। खेत मे आग लगने से प्रभावित हुए किसानों मे मो0 अहमद, अब्दुल हमीद, अब्दुल मजीद, जलील अहमद, नसीर अहमद, मो0 रईश, सफीक अहमद, मो0 घोसी, मो0 हनीफ, खैराती, नफीस आदि किसान शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment