फतेहपुर, शमशाद खान । जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर शहर मे चलाये जा रहे अभियान के तहत आज नगर पालिका परिषद की टीम ने पुलिस प्रशासन के सहायोग से लखनऊ बाईपास पर जबरदस्त अतिक्रमण अभियान चलाया गया। शहर मे अतिक्रमण अभियान पर भले ही नगर पालिका का बुलडोजर गजरता हो किन्तु आगे-आगे चलता है अतिक्रमण हटाने का मेला और पीछे फिर लग जाता है फलों का ठेला।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आज लखनऊ बाईपास पर नगर पालिका परिषद की अतिक्रमण टीम ने डोर टू डोर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण टीम के प्रभारी ने दुकानदारों और माकान मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अतिक्रमण साफ कराये जाने के बाद फिर किसी ने अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही करके जुर्बाना वसूल किया जायेगा। अतिक्रमण टीम ने लखनऊ बाईपास पर सड़के के दोनों तरफ अवैध तरीके से किये गये कब्जे को साफ कराया। अतिक्रमण प्रभारी मो0 दिलशाद ने बताया कि यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा और शहर का कोई भी क्षेत्र इस अभियान से अछूता नही रहेगा।

No comments:
Post a Comment