फतेहपुर, शमशाद खान । आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एसएफडी आयाम द्वारा स्वच्छता अभियान को गति देते हुए शहर के विभिन्न चैराहों पर स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया। साथ ही जनपद के लोगों में यह संदेश पहुंचाया कि साफ सफाई करना अपनी नैतिक जिम्मेदारी है, जिसे हर व्यक्ति को करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसून तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में रहे।
स्वच्छता अभियान की शुरूआत शहर के अवंती बाई चैराहे से की गयी। साथ ही विद्यार्थी चैराहा, पटेल नगर चैराहा, श्याम नर्सिंग होम तिराहा, सोहन लाल द्विवेदी चैराहा समेत अन्य तमाम स्थानों पर लगी प्रतिमाओं को साफ किया गया, जिसमें अवंती बाई जी, सरदार पटेल जी, सुभाष चन्द्र बोस जी, गणेश शंकर विद्यार्थी जी, डा0 भीमराव अम्बेडकर जी, गौतमबुद्ध जी, महात्मा गांधी जी समेत अन्य महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया। स्वच्छता अभियान की रूपरेखा एसएफडी आयाम के नगर मंत्री इंद्रसेन ने की। इसके अलावा हमेशा सफाई होती रही इसके लिए प्रत्येक चैराहे के लिए एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गयी। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता अभियान की पुनरावृत्ति अपने घर, संस्थान, गली, मोहल्लों, के अलावा चैराहों में साफ सफाई रखने की अपील की। बताया गया कि विद्यार्थी परिषद के स्वच्छता अभियान के अग्रिम कार्यक्रमों में स्कूल, कालेज तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों पर ध्यान दिया जायेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा पुनः चलाये गये इस स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए लोगों को अपने कर्तव्य का एहसास दिलाने के आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसून तिवारी, जिला संयोजक लवकुश मौर्य, सहजिला संजोयक संतू तिवारी, नगर मंत्री रिषभ गुप्ता, एसएफडी जिला संयोजक आशीष शर्मा, नगर मंत्री इंद्रसेन, मीडिया प्रभारी अनुष पटेल, अजीत सिंह भदौरिया, पियूष, शुभम, करन, पुष्पराज, नवीन शर्मा, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक सिंह, अंकित समेत दर्जनों विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment