फतेहपुर, शमशाद खान । विपिनराज काॅन्वेंट स्कूल पनी मे आज परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोगे्रस कार्ड के साथ मेंडल व प्रतीक चिन्ह देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
सर्वप्रथम कान्वेंट स्कूल के प्रबन्धक विपिन बिहारी शरन ने सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने मे अक्षत गुप्ता व ईशान को पुरस्कृत किया। स्कूल मे सबसे साफ सुथरे बच्चों मे इंजलराज, देवेन्द्र सोनी, खुशहाली पाल व अच्छी लेखनी के लिए उमरा हेदायत, अफजल को पुरस्कृत किया गया तथा स्कूल की अध्यापिका लीना श्रीवास्तव को शत प्रतिशत उपस्थित, बच्चों मे तालमेल के साथ बेहतर ढंग से शिक्षण कार्य पूरा कराने के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके बाद परीक्षाफल की घोषणा करते हुए क्लास पीजी मे कहकशा, एसकेजी मे अयान, यूकेसी मे काशान व फारिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से क्लास-1 मे शबा परवीन क्लास-2 मे शारिम, क्लाम 3 में सैफ, क्लास-4 शशि तिवारी, क्लास-5 कैफ इकबाल, क्लास-6 अरबिया, क्लास-7 में सैलजा श्रीवास्तव व क्लास-8 आजिब खान ने अव्वल आकर स्कूल के साथ ही अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
परीक्षाफल वितरण के तत्पश्चात स्कूल के प्रबन्धक विपिन बिहारी शरन ने कहा कि बच्चांे की अच्छी शिक्षा और अनुशासन के लिए अभिभावकों का सहयोग सराहनीय रहा है। स्कूल स्टाफ जो मेहनत करता है। उसमें अभिभावकों के सहयोग से मेहनत रंग लाती रही है। सहयोग के लिए उन्होंने स्कूल स्टाफ व अभिभावकों का आभार जताया। इस मौके पर संरक्षिका राजकुमारी शरन व लाल बहादुर शास्त्री बालिका इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य अमिताभ शरन, शिक्षिका लीना श्रीवास्तव, असमत, शिवानी श्रीवास्तव, तनजीला वारसी, ताज बानो, शबनम सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:
Post a Comment