Latest News

Wednesday, 29 March 2017

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों मे भक्तों का उमड़ा शैलाब

फतेहपुर, शमशाद खान । जनपद मे आज चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन पर देवी मंदिरों मे मां शैलपुत्री की भक्तों ने पूजा अर्चना किया तथा महिला एवं पुरूषों ने वृत रखा। हिमालय की पुत्री होने के नाते आज लोगों ने जनपद के विभिन्न गंगा घाटों पर डुबकी लगाकर शैलपुत्री से मनोकामना पूर्ण करने की फरियाद लगाई।
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन आज शहर के कालिकन मंदिर, दुर्गा मंदिर, शीतला मंदिर समेत अनेक मंदिरों मे शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी तथा महिलाओं और पुरूषों ने वृत रखा। हिमालय पर्वत की पुत्री के नाम से जानी जाने वाली मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करने तथा वृत रखने के लिए बड़ी संख्या मे भक्तों ने शिवराजपुर, भृगुधाम भिटौरा, नौबस्ता और गेगांसो गंगा तट पर डुबकी लगाकर स्नान किया तथा अपनी मुरादपूरी होने की मां शैलपुत्री से मनोकामना पूर्ण होने की फरियाद लगाई। मंदिरों मे भक्तों ने सुबह से ही साफ सफाई करके समूचे मंदिर परिसर को साफ सुथरा किया। शहर के सभी देवी मंदिर सुबह से शांम तक भक्तों से गुलजार रहे तथा भक्तों ने ध्वजा नारियल का प्रसाद मां शैलपुत्री पर चढ़ाकर मुरादपूरी होने की कामना की। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News