फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरमान जारी करते हुये कहाकि हर हालत में कानून के राज की स्थापना होने चाहियें और पीडित को न्याय मिलना चाहियें यदि ऐसा नही किया गया तो सम्बन्धित अधिकारी अथवा कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। मुख्यमंत्री के निर्देशो का पालन भले ही अन्य जनपदो में लागू हो रहा हो किन्तु इस जनपद मेे उनके आदेश का पालन होता नजर नही आ रहा है जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के कौण्डर गावं निवासी एक पीडित महिला ने थाने से लेकर जिलाधिकारी तक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी। किन्तु उसको न्याय नही मिल सका है। जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कौण्डर गांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी की पत्नी सावित्री देवी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुये बताया कि गांव के शिवकुमार सिंह, सर्वेश सिंह, मुकेश सिंह ने उसके घर के सहन से जबरन गन्दा पानी बहाने के लिये कच्ची नाली खोद डाली है पीडित महिला ने जब उपरोक्त लोगो को नाली खोदने से मना किया तो उपरोक्त लोगो ने अपशब्दो का प्रयोग करते हुये जान-माल की धमकी दी। इस बात की शिकायत जब उसने थाने में दिया तो थानाध्यक्ष ने बगैर मौका मुआयना किये दोनो पक्षो के खिलाफ शान्तिभंग का मुकदमा कायम कर दिया। इस बात की शिकायत पीडित महिला ने पुलिस अधीक्षक से किया और बताया कि थानाध्यक्ष ने न्याय करने के बजाये बुरी तरह से अपमानित किया। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुये थानाध्यक्ष को कडी फटकार लगायी और जांच कर दोषीजनो के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये किन्तु उसके बाद भी पीडित महिला को न्याय नही मिल सका। पीडित महिला ने कल जिलाधिकारी से मुलाकात कर घटना की पूरी दास्तान सुनायी जिलाधिकारी ने घटना की जांच करके पीडित को न्याय दिलाये जाये किन्तु उसके बाद भी पुलिस मौके पर जाकर मामले का निस्तारण करना मुनाशिब नही समझा। बहरहाल कुछ भी हो सत्ता परिवर्तन भले ही हो गया हो किन्तु असोथर थानाध्यक्ष अभी भी पिछली सरकार की मानसिकता से पूरी तरह से गृसित है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment