Latest News

Wednesday, 29 March 2017

सेन्ट जेवियर्स में मनाया गया एनुअल रिजल्ट डे

फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में कक्षा पांच से लेकर कक्षा नौ तक का परिणाम घोषित किया गया तथा आज के दिन को एनुअल रिजल्ट डे के रूप में मनाया गया।
आयोजित समारोह में बच्चे अपने अभिभावकों के साथ नियत समय पर उपस्थित थे। जैसे-जैसे बच्चे पुरूस्कार पाते जा रहे थे, उनके चेहरे के साथ-साथ उनके अभिभावकों के चेहरे भी खिलते जा रहे थे। पुरूस्कारो की श्रेणी में ग्लिटरिंग स्काॅलर, ग्लोरियस स्काॅलरा, ब्रेनी स्काॅलर, इंग्लिश कैलियोग्राफर, हिन्दी कैलियोग्राफर, जेवियर्स प्राइड, लीजेन्ड आफ द क्लास और रेगुलैरिटी जैसे पुरस्कार रहे। इसके अतिरिक्त कुछ विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। जिसमें जेवियर्स अर्जुन एवार्ड पावनी सिंह परिहार, प्रियंका सिंह तथा शिवम कुमार को मिला। बेस्ट कम्यूनिकेटर एवार्ड मेघा तिवारी को, जेवियर्स स्वरांजलि एवार्ड दीपक कुमार पाल को, जेवियर्स रंगनाथन एवार्ड लिपाक्षी मौर्या को, जेवियर्स नाइटिंगल एवार्ड उमरा अली को, जेवियर्स पिकासो एवार्ड तिबियान मजहर को प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार जीतकर लौटे विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता मिर्जापुर में आयोजित हुई थी तथा इसमे निर्णायक की भूमिका प्रख्यात कोरियोग्राफर गीता कपूर (गीता माॅ) ने निभाई थी। जिसमें विद्यालय के रौनक सिंह, रितिका सिंह, अक्षरा सिंह, रिशिता तथा दिशा ने प्रतिभाग किया । इस मौके पर विद्यालय के ताइक्वांडो कोच राजकुमार श्रीवास्तव को भूटान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय ताइक्वाडों प्रतियोगिता में उत्कष्ट प्रदर्शन करके मंण्डल प्राप्त करने सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्रबन्धक नीतीश कुमार तथा प्रधानाचार्य जीपी मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य ने आये हुये अभिभावको का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया। तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होने बच्चो को कडी मेहनत की सलाह देते हुये कहा कि जो छात्र इस बार पुरूस्कार नही प्राप्त कर पाये है वो अगली बार परिश्रम कर प्राप्त करें। इस  अवसर पर कोटा से आये काउन्सलर ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रो को काउसलिंग भी की। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीपी मिश्रा ने बताया कि नये सत्र की कक्षायें तीन अप्रैल से प्रारम्भ होगी। इस मौके पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थिति रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News