फतेहपुर, शमशाद खान । शासन की हुई सख्ती के बाद नगर पालिका परिषद क्षेत्र के तहत स्थित तालाबों पर अवैध कब्जों को हटाने के लिये जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, ने उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी नगर की टीम बनाकर अवैध अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये है। अतिक्रमण हटाने का अभियान 31 मार्च से शुरू होगा। जिलाधिकारी को तालाबों में अवैध अतिक्रमण की शिकायतें बरामर मिल रही है। जो शिकायती दी जा रही है। जो शिकायती दी जा रही है उनमें अवैध कब्जे के कारण बरसात मे ंपानी का समुचित बहाव न होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। मा, उच्चतम न्यायालय द्वारा भी तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को हटाये जाने तथा उन्हे संरक्षित किये जाने के निर्देश किये गये हैं उपजिलाधिकारी सदर व क्षेत्राधिकारी नगर की निगरानी में नगर परिषद क्षेत्र के तालाबों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने का अभियान शुरू किया जायेगा। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि वह क्षेत्राधिकारी के साथ तालाबों की सूची में अंकित विवरण के क्रम में स्थलीय जांच कर नियमानुसार अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने का कार्य करें। अतिक्रमण हटाने के दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका स्वयं अपने अतिक्रमण प्रभारी व अन्य संसाधनों के साथ उपस्थित रहेंगे। अतिक्रमणकारियों की सूची भी तैयार करेंगी जिससे उनके विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लायी जा सके। यह भी निर्देश दिया है कि अतिक्रमण हटाने के पूर्व अतिक्रमित स्थान की फोटो ली जाये। अतिक्रमण हटने के बाद भी फोटो ली जाये और पूरे कार्य की वीडियोग्राफी करायी जाये। अतिक्रमण हटाने के पश्चात उस स्थान पर इस प्रकार की डिजाइन करायी जाये कि आस-पास के नाले-नालियों कापानी हर मौसम में आसानी से तालाब में पहुंच जाये तथा जलभराव की स्थिति न हो। चिन्हित किये गये तालाबों का अतिक्रमण समाप्त होने तक यह अभियान बराबर चलता रहेगा और इसकी निगरानी स्वयं जिलाधिकारी करेंगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment