फतेहपुर, शमशाद खान । शहर के आटो रिक्शा चालकों ने आज जिलाधिकारी से मिलकर मांग करते हुए कहा कि उनको जीवन यापन करने के लिए शहर मे आटो रिक्शा संचालन के लिए अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि वह आटो रिक्शा संचालन मे पूरी तरह से परिवहन नियमों का पालन करते हैं।
जिलाधिकारी से आटो रिक्शा चालकों ने मिलकर अपना दुखड़ा रोते हुए कहा कि शहर मे आटो रिक्शा के संचालन मे रोक लगाये जाने से उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गये हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बाइस मार्च को कानपुर को प्रकाशित एक समाचार पत्र के माध्यम से यह जानकारी मिली थी कि टैम्पो टैक्सी व अन्य वाहनों का संचालन शहर मे नही होगा जो उचित है किन्तु आटो रिक्शा तो रिक्शा की श्रेणी मे आता है जिसमें चार लोगों की बैठने की जगह है जिसको शहर से बाहर लोग बुकिंग मे भी नही ले जाते हैं। इसके अलावा आटो रिक्शा मे ध्वनि व वायु प्रदूषण भी नही होता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनको पूर्व की भांति आटो रिक्शा संचालन करने की अनुमति दी जाए जिससे वह लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। ज्ञापन देने वालों मे श्यामशंकर, भानू, कल्लू, छेद्दू, जमील, संदीप कुमार अहमद आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment