Latest News

Thursday, 30 March 2017

हंस ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल का वार्षिक परिणाम देख खुशी से झुमे बच्चे

फतेहपुर, शमशाद खान । सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त हंस ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में प्राइमरी से सीनियर स्तर तक वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसे परीक्षा फल वितरण समारोह के रूप में मनाया गया।
मलवां स्थित जी टी रोड अहिरन खेडा में हंस ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में प्राइमरी से सीनियर स्तर तक वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम को देख बच्चे व अभिभावको के चेहरे खुशी से खिल उठे। वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक सीबी यादव व  प्रधानाचार्य दीपा सिंह ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा में माल्र्यापण कर किया। तत्पश्चात प्राइमरी से सीनियर स्तर तक के छात्र-छात्राओं को परिणाम कार्ड व शील्ड देकर सम्मानित किया। जिसे पाकर बच्चे व अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाचार्य दीपा सिंह ने आये हुए अभिभावकों का स्वागत करते हुुए आभार व्यक्त किया तथा पठन-पाठन प्रक्रिया मे सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। श्रीमती सिंह ने सभी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भविष्य में विद्यालय उनकी उम्मीदों पर और भी खरा उतरेगा साथ ही उन्होने विद्यालय के एनुअल रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि अभिभावक भी अपने बच्चों को आदर्श एवं संस्कार आधारित जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करें। विद्यालय के प्रबन्धक सीबी यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक परिश्रम करने को कहा। इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक एसके त्रिवेद्वी, अरविन्द यादव, व शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के अलावा बडी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Created By :- KT Vision

Uttar Pradesh News

National News