फतेहपुर, शमशाद खान। भाजपा की जीत से उत्साहित केन्द्रीय खाद्य संस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यह जीत असल मे गुण्डाराज को खत्म करने वाली जीत है। मण्डी समिति के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा व सपा सरकारों मे पिछले चैदह वर्षों मे जो लूट घसोट मचायी थी यह असल मायनों मे उसी का गुस्सा फूटा है। कहा कि पिछले पांच वर्षों मे सपा ने प्रदेश को लूट का अड्डा बना रखा था तथा यहां कानून का राज पूरी तरह से खत्म हो चुका था। सभी छह सीटों पर भाजपा की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी के सबका साथ सबका विकास की नीति से ही प्रदेश मे भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है तथा अब उत्तर प्रदेश मे गुण्डों की नही बल्कि आम जनमानस की सरकार बनी है। उन्होंने साफ किया कि सरकार बनते ही प्रदेशभर मे खनन विभाग मे जो लूट घसोट हुयी है उसकी उच्चस्तरीय जांच करायी जायेगी तथा दोषियों पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। सूबे वासियों को उत्तम कानून व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुए साध्वी ने साफ किया कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ मे नही है तथा पार्लियामेन्ट्री बोर्ड की बैठक मे सीएम के चेहरे पर मोहर लगेगी।
केन्द्रीय मंत्री ने सपा व बसपा की पूर्व सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि जो नारे कांग्रेस व सपा गठबन्धन ने दिये थे और जिस साथ की वह बात कर रहे थे प्रदेश वासियों को वह साथ कितना पसंद आया यह दिख गया। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों मे जिस तरह पुलिस थानों को पार्टी दफ्तर बना दिया गया था वह भाजपा सरकार मे कतई नहीं चलेगा तथा गुण्डे, माफियाओं को सलाखों के पीछे ही रहना पड़ेगा। भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए उन्हांेने कहा कि जनता ने स्पष्ट बहुमत देकर बता दिया है कि वह हर फैसले मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं तथा आने वाले दिनों मे भी भाजपा जनता के हितों मे ही निर्णय लेती रहेगी।

No comments:
Post a Comment